जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
- रक्षा
- 1 min read
सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ | Image:
PTI
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने कहा कि बाद में मुठभेड़ में शुरू हो गई, जो अंतिम खबर आने तक जारी थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 May 2024 at 10:17 IST