Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी में भूचाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में एक तूफान आ गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका ने उनके साथ बेवफाई की है। शाद
Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी में भूचाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में एक तूफान आ गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका ने उनके साथ बेवफाई की है। शादी के बाद रितिका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। इतना ही नहीं, अनुराग ने इससे जुड़े पत्नी के ऑडियो और चैट भी दिखाए हैं।
अनुराग के मुताबिक, उनकी पत्नी का अफेयर किसी अभिषेक सैनी के साथ चल रहा था। उन्होंने अभिषेक के साथ रितिका की कुछ रोमांटिक तस्वीरें और क्लिप्स भी रिलीज की हैं। इसके अलावा गाने में जो रितिका का ऑडियो है उसमें वो कहती हैं, 'वो मेरे लिए मर चुका है, मैं सच बता रही हूं। मेरे पास बच्चा है इसका, बस यही मेरा सबसे गंदा पाप है।'