मध्य प्रदेश और बिहार में उपचुनाव के नतीजों को विपक्ष जहां बड़ी जीत बता रही है। वहीं, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने चुनाव परिणाम को लेकर अलग ही बात कही है।
मध्य प्रदेश और बिहार में उपचुनाव के नतीजों को विपक्ष जहां बड़ी जीत बता रही है। वहीं, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने चुनाव परिणाम को लेकर अलग ही बात कही है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर बड़ा झटका लगा है। वहीं गुजरात की मांजलपुर सीट पर पार्टी ने जीत दर्ज की है। बांकीपुर सीट जहां जन सुराज पार्टी ने भाजपा को हराकर जीत हासिल की। वहीं, दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को मात दिया। अब चुनाव नतीजों पर अलग-अलग दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है।
तीन राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों को विपक्ष जहां बड़ी जीत बता रही है। वहीं, सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी जनता के फैसले को स्वीकार किया है। मगर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने नतीजों को लेकर अलग ही बात कही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि एक या दो सीट जीतने से कुछ नहीं होता।
उपचुनाव के नतीजों पर क्या बोले राजभर?
पचुनाव के नतीजों पर राजभर कहा, "चुनाव एक या दो सीटों पर नहीं देखा जाता है। ऐसी जीत कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़चा है। सरकार तो वहां पर है। सरकार मध्य प्रदेश में भी है, बिहार में भी BJP की सरकार है।"
BJP की विदाई का संकेत-अवधेश प्रसाद
दूसरी और समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अवधेश प्रसाद ने उपचुनाव के नतीजे को BJP की विदाई का संकेत बताया है। उन्होंने ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'अभी उपचुनाव के नतीजे आए हैं, जिसमें वे (भाजपा) बुरी तरह हारे हैं। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट, जो भाजपा का गढ़ माना जाता था। वहां की हार संकेत है कि इनकी विदाई सुनिश्चित है। इस हार पर पूरा विपक्ष सरकार का बयान चाहता है। लेकिन सरकार अपना अड़ियल रुख अपनाए हुए है और बयान नहीं दे रही।'
Published By : Shamsher QA
पब्लिश्ड 4 August 2026 at 15:15 IST