Union Budget 2026 Tax Holiday: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट पेश किया, जिसमें विकसित भारत @2047 के विजन को मजबूती दी गई है। इस बार के बजट में उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, नौकरिय
Union Budget 2026 Tax Holiday: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट पेश किया, जिसमें विकसित भारत @2047 के विजन को मजबूती दी गई है। इस बार के बजट में उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, नौकरियों, कौशल और समावेशी विकास पर जोर दिया। इस बजट में उन्होंने एक शब्द का प्रमुखता से इस्तेमाल किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। वह शब्द है- 'टैक्स हॉलिडे', जो उन्होंने विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए किया।
- कारोबार
- 1 min read

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का ग्लोबल सेंटर होगा भारत
वित्त मंत्री ने विदेशी कंपनियों को 2047 तक 'टैक्स हॉलिडे' देने का ऐलान किया है। यह कदम सरकार की तरफ से भारत को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के ग्लोबल सेंटर बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। इसके लिए शर्त यह है कि विदेशी कंपनियां भारत में डेटा सेंटर लगाकर दुनियाभर को क्लाउड सर्विस दें। यह घोषणा देश को क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल सर्विस में अगले दो दशक तक मजबूत बनाने की स्ट्रेटजी का हिस्सा है। इससे भारत में विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिdebate sensitive