अलास्का के आसमान में भारतीय वायुसेना के राफेल ने भरी परवाज,‘रेड फ्लैग’ वॉर एक्सरसाइज में लिया हिस्सा
भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों ने अमेरिका के अलास्का में एफ-16 और एफ-15 लड़ाकू विमानों के साथ बहु-राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास किया।
- रक्षा
- 1 min read

Red Flag War Exercise : भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों ने अमेरिका के अलास्का में एफ-16 और एफ-15 लड़ाकू विमानों के साथ बहु-राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास किया।
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि ‘रेड फ्लैग’ अभ्यास में भाग लेने से भारतीय वायुसेना को अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ अंतर-संचालन क्षमता और बहुराष्ट्रीय वातावरण में अभियान संचालित करने का व्यापक अनुभव हासिल हुआ।
भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने ‘रेड फ्लैग’ अभ्यास में भाग लिया
भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने 4 से 14 जून तक अभ्यास में भाग लिया।
Advertisement
भारत, अमेरिका सहित 6 देशों की सेनाओं ने लिया हिस्सा
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अलावा, इस अभ्यास में सिंगापुर गणराज्य वायुसेना (आरएसएएफ), ब्रिटेन की रॉयल वायुसेना (आरएएफ), रॉयल नीदरलैंड वायुसेना (आरएनएलएएफ), जर्मन लूफ्टवाफे और अमेरिकी वायुसेना (यूएसएएफ) ने भाग लिया।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)