डूब रहा था 'दुश्मन', यमदूत नहीं देवदूत बनकर पहुंची भारतीय नौसेना; चीनी नाविक को बचाया

Mumbai: भारतीय नौसेना ने एक चीनी सैनिक को सफलतापूर्वक बचा लिया है। बताया जा रहा है कि चीनी नाविक को गंभीर चोटें आई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Navy successfully evacuates Critically injured Chinese Marine
Indian Navy successfully evacuates Critically injured Chinese Marine | Image: X/indiannavy

Mumbai: भारतीय नौसेना ने एक चीनी सैनिक को सफलतापूर्वक बचा लिया है। बताया जा रहा है कि चीनी नौसैनिक को गंभीर चोटें आई थी।

इस मामले में भारतीय नौसेना ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी और साथ ही इसके वीडियो और फोटोज भी शेयर किए। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के इस कार्य की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

भारतीय नौसेना ने एक्स पर क्या लिखा?

एक्स पर पोस्ट में लिखा गया- 'भारतीय नौसेना ने मुंबई से 200 एनएम (लगभग 370 किमी) दूर बल्क कैरियर झोंग शान मेन से एक गंभीर रूप से घायल चीनी नाविक को सफलतापूर्वक निकाला। समुद्री बचाव समन्वय केंद्र, मुंबई को 23 जुलाई की शाम को थोक वाहक से एक संकटपूर्ण कॉल प्राप्त हुई, जिसमें 51 वर्षीय नाविक को गंभीर चोट के कारण भारी रक्त हानि की सूचना दी गई थी, जिसमें तत्काल निकासी का अनुरोध किया गया था। चिकित्सा आपातकाल का जवाब देते हुए आज सुबह 5 बजकर 50 बजे भारतीय नौसेना एयर स्टेशन INS Shikra से एक सीकिंग हेलो लॉन्च किया गया।'

मरीज को जहाज के ब्रिज विंग से सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट किया गया और एयर स्टेशन पर वापस ले जाया गया और बाद में आगे के चिकित्सा प्रबंधन के लिए अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया।

नौसेना ने एक्स पर लिखा- 'क्षेत्र में ICGS Samrat को भी सहायता प्रदान करने के लिए भेजा गया था। मरीज की सुरक्षित और समय पर निकासी भारतीय नौसेना के साथ MRCC (MBI) द्वारा समन्वित संयुक्त अभियान का परिणाम थी।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः बाइडेन का खुला समर्थन, ओबामा की चुप्पी... कमला हैरिस की राष्ट्रपति उम्मीदवारी में कितनी अड़चनें?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड