जम्मू-कश्मीर: गोलीबारी की घटना में ग्राम रक्षा गार्ड घायल

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पनारा गांव में रविवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jammu Kashmir URI Encounter
जम्मू-कश्मीर गोलीबारी | Image: Screen Grab

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पनारा गांव में रविवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की सूचना बसंतगढ़ के पनारा गांव से मिली। उन्होंने बताया कि ग्राम रक्षा गार्ड के गश्ती दल ने यहां के वन क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा और उनसे लोहा लिया। संदेह है कि ये लोग आतंकवादी थे।

Advertisement

क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य दल भेजा गया है तथा अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड