Karnataka Heat : कर्नाटक के 6 जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान, रेड अलर्ट जारी

कर्नाटक राज्य आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने राज्य के छह जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heatwave
Heatwave | Image: R Bharat

कर्नाटक राज्य आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने राज्य के छह जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने का पूर्वानुमान जाहिर किया है। केएसएनडीएमसी ने एसएचएआर-इसरो के हवाले से यह जानकारी दी है।

केएसएनडीएमसी के अनुसार, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी और कोप्पल जिलों में एक से नौ मई के बीच तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। निगरानी केंद्र ने यह भी बताया कि पिछले सात वर्ष - 2017 और 2024 के बीच - में कर्नाटक में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान की तुलना करने पर 30 अल, 2024 को सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 हालांकि आईएमडी के अनुसार, गंभीर स्तर की गर्मी के लिए ‘रेड अलर्ट’ तभी जारी किया जाता है जब वास्तविक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि अधिकतम तापमान इसी स्तर पर जारी रहने का अनुमान है और छह मई तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक (एनआईके) के जिलों जैसे रायचूर, कलबुर्गी, यादगीर, बेल्लारी और विजयपुरा जिलों के कुछ हिस्सों में यह 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड