महाराष्ट्र के बीड में वीडियो वायरल होने के बाद तनाव; फडणवीस, अजीत पवार ने शांति की अपील की
बीड जिले के एक गांव में दो जातीय समूहों के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसके बाद यहां तनाव की स्थिति बन गई।
- रक्षा
- 1 min read

बीड जिले के एक गांव में दो जातीय समूहों के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है जिसमें एक विशेष समुदाय के खिलाफ कथित टिप्पणी की गई है। इसको लेकर पैदा हुए तनाव के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने लोगों से शांति की अपील की है।
मराठा और वंजारी समुदायों के सदस्यों के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने शांति बनाए रखने और ऐसी टिप्पणी से बचने की अपील की।
वीडियो में कुछ ग्रामीण कह रहे हैं कि मराठा समुदाय के किसी भी ‘महाराज’ (धार्मिक उपदेशक) को गांव में नहीं बुलाया जाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘वीडियो वायरल होने के बाद मुंडेवाडी गांव में एक बैठक की। ग्रामीणों से बात करने के बाद पता चला कि उनके बीच कोई जाति आधारित विवाद नहीं था।’’
Advertisement
यह भी पढ़ें: राजकोट अग्निकांड का मुख्य आरोपी धवल ठक्कर गिरफ्तार