राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया गैलेंट्री अवार्ड, किन जांबाजों को किया सम्मानित? देखिए LIST
Gallantry Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन दिल्ली में वीरता पुरस्कार प्रदान किया।
- रक्षा
- 1 min read

Gallantry Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन दिल्ली में वीरता पुरस्कार प्रदान किया। आपको बता दें कि वीरता पुरस्कार मरणोपरांत कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी जम्मू और कश्मीर पुलिस, मेजर विकास भांगभू सेना पदक, मेजर मुस्तफा बोहरा, राइफलमैन कुलभूषण मंटा जम्मू और कश्मीर राइफल्स, 52वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स, हवलदार विवेक सिंह तोमर 5वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, राइफलमैन आलोक राव 18 असम राइफल्स, कैप्टन एमवी प्रांजल द कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स, 63वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स को प्रदान किए गए।
कीर्ति चक्र पाने वाले जांबाज
कीर्ति चक्र मेजर दिग्विजय सिंह रावत 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) को प्रदान किया गया। शौर्य चक्र मेजर मानेओ फ्रांसिस पीएफ 21वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) को प्रदान किया गया।
शौर्य चक्र लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा, हवलदार संजय कुमार 9 असम राइफल्स, फ्लाइट लेफ्टिनेंट हृषिकेश जयन करुयेदया फ्लाइंग (पायलट), कैप्टन अक्षत उपाध्याय 20वीं बटालियन द जाट रेजिमेंट, नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार भामर सिंह 21वीं बटालियन द महार रेजिमेंट, मेजर अमनदीप जाखड़ 4th बटालियन द सिख रेजिमेंट को प्रदान किया गया।
ये भी पढ़ेंः 'हम ही पेपर लीक करा रहे हैं, पुल गिरा रहे हैं', आरोपों पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया; नीतीश पर तंज