राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए परम विशिष्ट सेवा मेडल, कौन-कौन हुए सम्मानित? VIDEO

Delhi News: राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
medal
President Murmu Presents Param Vishisht Seva Medals | Image: ANI

New Delhi: राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM) प्रदान किया।

इसके अलावा भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को भी परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को भी परम विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया।

राष्ट्रपति ने प्रदान किया था गैलेंट्री अवार्ड

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन दिल्ली में वीरता पुरस्कार प्रदान किया। आपको बता दें कि वीरता पुरस्कार मरणोपरांत कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी जम्मू और कश्मीर पुलिस, मेजर विकास भांगभू सेना पदक, मेजर मुस्तफा बोहरा, राइफलमैन कुलभूषण मंटा जम्मू और कश्मीर राइफल्स, 52वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स, हवलदार विवेक सिंह तोमर 5वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, राइफलमैन आलोक राव 18 असम राइफल्स, कैप्टन एमवी प्रांजल द कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स, 63वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स को प्रदान किए गए थे।

Advertisement

इसके अलावा कीर्ति चक्र मेजर दिग्विजय सिंह रावत 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) को प्रदान किया गया। शौर्य चक्र मेजर मानेओ फ्रांसिस पीएफ 21वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) को प्रदान किया गया था।

ये भी पढ़ेंः Microsoft Outage: क्यों नीली पड़ जाती है कंप्यूटर की स्क्रीन? जानिए CrowdStrike के बारे में सबकुछ

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड