RudraM-2: दुश्मनों की उड़ जाएगी नींद, भारत ने हाइपरसोनिक स्पीड वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण

डीआरडीओ ने RudraM-II का सफल परीक्षण ओडिशा में किया। ऐसी मिसाइल जिससे दुश्मनों की नींद उड़ना तय है!

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RudraM-II
RudraM-II का सफल परीक्षण | Image: @DRDO_India/x

RudraM II:  रुद्रम-II दुश्मनों को बेदम कर देगा। पलक झपकते ही आसमान से सतह पर अपने टारगेट को मिट्टी में मिलाने की ताकत रखता है ये एयर टू सरफेस मिसाइल। इसका ओडिशा में सफल परीक्षण किया गया। डीआरडीओ ने  29 मई को ये अभूतपूर्व सफलता हासिल की। ओडिशा के तट पर फाइटर जेट सुखोई 30 एमकेआई के जरिए सफल परीक्षण कर इतिहास रच डाला।

डीआरडीओ ने इसकी जानकारी साझा की। इसे भारत का सुपर किलर कहा जा रहा है। ऐसी हाइपरसोनिक स्पीड वाली मिसाइल जो दुश्मनों की नींद उड़ाने में माहिर है।  RudraM-2 एयर-टू-सरफेस मिसाइल 6791.4 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दुश्मन को धूल में मिलाने की कुव्वत रखता है।

कुछ सेकंड में ही  टारगेट का the end

हाइपर सोनिक मिसाइल खूबियों से भरी है।  कुल लंबाई 18 फीट है और करीब 155 किग्रा वजन लेकर उड़ान भर सकता है। इसकी रफ्तार बहुत खतरनाक है। यह आवाज की गति से पांच गुना ज्यादा की रफ्तार से उड़ान भर सकती है। रुद्रएम-II एयर-टू-सरफेस मिसाइल को डीआरडीओ ने डिजाइन किया है और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने मिलकर बनाया है। डीआरडीओ ने जानकारी शेयर की। बताया- 29 मई को लगभग 11:30 बजे ओडिशा के तट पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के सुखोई-30 एमके-आई प्लेटफॉर्म से रुद्रम-II एयर-टू-सरफेस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। उड़ान परीक्षण ने सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा किया।

रेंज जबरदस्त,  वार परफेक्ट

इसकी तुलना रूसी मिसाइल Kh-31PD से की जा रही है। जो एक एंटी रेडिएशन मिसाइल है, इसे राडार सिस्टम, सेटैलाइट, एयर डिफेंस सिस्टम, रेडियो फ्रिक्वेंसी सिस्टम या किसी अन्य संचार सिस्टम से पकड़ में नहीं आ सकता है। इसे भारत की नई सुपर किलर मिसाइल कहा जा रहा है। दावा है कि उसकी तरह ही ये भी रफ्तार और सटीक निशाना लगाने में माहिर है। इसकी रेंज 300 किमी तक है और 3 से 15 किमी तक की ऊंचाई तक जा सकती है। यह 5 मीटर की सटीकता से मार कर सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- सुकमा में जवानों संग नक्सलियों की मुठभेड़, एक को सुरक्षा बलों ने किया ढेर

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड