अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने में सिर्फ एक दिन का समय ही बचा है। इस बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दोनों देश के बीच एक बार फिर वार्ता के लिए तैयार हो रही है। हालांकि बातचीत पर संस्पेंस अब

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने में सिर्फ एक दिन का समय ही बचा है। इस बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दोनों देश के बीच एक बार फिर वार्ता के लिए तैयार हो रही है। हालांकि बातचीत पर संस्पेंस अब भी बना हुआ है। अमेरिका वार्ता के लिए इस्लामाबाद अपना डेलिगेशन भेज गया है, लेकिन ईरान बातचीत में हिस्सा लेगा या नहीं, इस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। न ही ईरानी डेलिगेशन अब तक इस्लामाबाद के लिए रवाना हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
new
image | Image: image

जॉन फ्रेडरिक्स शो' के साथ फोन पर दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वे (ईरान) बातचीत करेंगे और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होंगी। उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है, वे एक उचित समझौता करेंगे और अपने देश का पुनर्निर्माण करेंगे।

‘ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने…’

ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि तेहरान को ऐसे हथियार हासिल करने से रोकना वैश्विक आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "उनके पास परमाणु हथियार तक पहुंच नहीं होनी चाहिए, उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने का कोई मौका नहीं मिलना चाहिए और हम ऐसा होने नहीं दे सकते। यह दुनिया का विनाश हो सकता है, और हम ऐसा होने नहीं देंगे।"

Advertisement
Published By:
 Shamsher Usmani
पब्लिश्ड