फातिमा सना शेख ने काम करते हुए मनाया जन्मदिन, दिया मिर्जा और टीम के साथ किया सेलिब्रेशन

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को टीम और दिया मिर्जा के साथ तस्वीरें शेयर कीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Narendra Modi attends Republic Plenary Summit 2025
ರಿಪಬ್ಲಿಕ್ ಪ್ಲೆನರಿ ಸಮ್ಮಿಟ್​ನಲ್ಲಿ ಪ್ರಧಾನಿ ಮೋದಿ | Image: Republic World

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को टीम और दिया मिर्जा के साथ तस्वीरें शेयर कीं।

दरअसल, अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका जन्मदिन 11 जनवरी को था। इस खास मौके पर उन्होंने कार्यस्थल पर ही जन्मदिन मनाया।

फातिमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वे अभिनेत्री दिया मिर्जा और बाकी टीम के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "काम करते हुए मनाया गया जन्मदिन सबसे अच्छा होता है। दिया और अपनी टीम के साथ जश्न मनाना मेरे लिए बहुत खास रहा। मेरा दिन खास बनाने, स्वादिष्ट खाना खिलाने और हमेशा मेरा हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद। आप लोग हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं। आप जैसे हैं, वैसे ही रहने के लिए दिल से शुक्रिया।"

Advertisement

अभिनेत्री का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे उनकी इस पोस्ट पर ढेर सारी शुभकामनाएं और लाइक्स दे रहे हैं। साथ ही वे कमेंट सेक्शन पर हार्ट और फायर के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि अपकमिंग फिल्म में दिया फातिमा साथ में नजर आ सकती हैं।

फातिमा सना शेख दंगल फिल्म से सुर्खियों में आई थीं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अक्सर अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में वे फिल्म गुस्ताख इश्क में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ विजय वर्मा भी मुख्य भूमिका में थे। वहीं, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और प्रतिभाशाली कलाकार शारिब हाशमी भी अहम रोल में थे।

Advertisement

हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में कमाल न दिखा सकी। दरअसल, शुरुआत में तो दर्शकों के बीच फिल्म को क्रेज देखने को मिल रहा था, लेकिन धुरंधर के आगे ये फिल्म भी ज्यादा कमाल न दिखा सकी थी।

--आईएएनएस

एनएस/डीएससी

Published By:
 Shamsher Usmani
पब्लिश्ड