हिंदुस्तान जिंक का तीसरी तिमाही का मुनाफा 32 प्रतिशत बढ़कर 2,67

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 2,678 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का गत वित्त व8,832 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,606 करोड़ रुपये थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
These Fruits Are Super Healthy
These Fruits Are Super Healthy | Image: Freepik

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 2,678 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में मुनाफा 2,028 करोड़ रुपये रहा था।

हिंदुस्तान जिंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, अक्टूबर-दिसंबर, 2024 की अवधि में उसकी एकीकृत आय बढ़कर 8,832 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,606 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल व्यय तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 4,937 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,305 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement

तिमाही के दौरान कंपनी परिचालन आय 8,614 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि है। इसकी मुख्य वजह जस्ता और चांदी की ऊंची कीमतें तथा डॉलर में मजबूती रही।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण मिश्रा ने कहा, ‘‘... कंपनी ने पिछले नौ महीनों में खनन व परिष्कृत धातुओं का अपना अबतक का सबसे अधिक उत्पादन हासिल किया है। यह हमारी परिसंपत्तियों की अंतर्निहित ताकत तथा निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है, जिसे सकारात्मक बाजार रुझान से भी समर्थन मिला।’’

Advertisement

कंपनी का शुद्ध ऋण 30 सितंबर, 2024 तक के 5,721 करोड़ रुपये के मुकाबले 31 दिसंबर, 2024 को 4,117 करोड़ रुपये रहा।

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक और तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

Published By:
 Shamsher Usmani
पब्लिश्ड