कर्नाटक में आज से नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार आज (3 जून) को आधिकारिक तौर पर कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य में सत्ता परिव

कर्नाटक में आज से नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार आज (3 जून) को आधिकारिक तौर पर कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य में सत्ता परिवर्तन को लेकर लंबे समय से चल रहा खींचतान भी खत्म हो जाएगा। शिवकुमार के साथ-साथ जी परमेश्वर के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने की भी चर्चा है। बेंगलुरु में आयोजित भव्य समारोह में उनके साथ करीब 10 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार बुधवार को कर्न

AI
AI | Image: AI

कर्नाटक में आज से नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार आज (3 जून) को आधिकारिक तौर पर कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य में सत्ता परिवर्तन को लेकर लंबे समय से चल रहा खींचतान भी खत्म हो जाएगा। शिवकुमार के साथ-साथ जी परमेश्वर के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने की भी चर्चा है। बेंगलुरु में आयोजित भव्य समारोह में उनके साथ करीब 10 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार में जिस नेतृत्व परिवर्तन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, वह अपने अंजाम तक पहुंच जाएगा। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद से इस बदलाव की जमीन तैयार हुई थी। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगाडीके शिवकुमार आज शाम 4:05 बजे आधिकारिक तौर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बेंगलुरु में आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता के शामिल होने की उम्मीद है। डीके शिवकुमार के साथ-साथ जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, 10 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है। मगर इनके नाम पर अभी आलाकमान का मुहर लगना अभी बांकी है।

मंत्रियों के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर

दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नामित मुख्यमंत्री शिवकुमार और निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ  मंगलवार को एक अहम बैठक की थी। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे। इस बैठक का मकसद नई कैबिनेट की रूपरेखा को अंतिम रूप देना और आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा करना था

Advertisement
Published By:
 Shamsher QA
पब्लिश्ड