OPINION

कांवड़ यात्रा शुरू होते ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों पर पाबंदी और जीटी रोड बंद करने समते कुछ रास्ते बंद रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। जानें सभी डायवर्जन रूट। पढ़ें पूरी खबर

कांवड़ यात्रा शुरू होते ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों पर पाबंदी और जीटी रोड बंद करने समते कुछ रास्ते बंद रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। जानें सभी डायवर्जन रूट। पढ़ें पूरी खबर

Republic Bharat Breaking News
इस वक़्त की बड़ी ख़बर | Image: Republic Bharat Breaking News

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं का आस्था का महापर्व है। इस बार यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी। उत्तराखंड के गोमुख, गंगोत्री और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों कांवड़िए दिल्ली होते हुए हरियाणा और राजस्थान की ओर बढ़ रहे हैं। भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ियों और आम नागरिकों दोनों की सुविधा के लिए एडवाइजरी जारी की है।

दरअसल कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली के पूर्वी और उत्तरी इलाकों में जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस ने इस बार समय रहते सख्त इंतजाम किए हैं ताकि यात्रा सुचारू रहे और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

30 जुलाई से 12 अगस्त तक वाहनों पर पाबंदी

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 30 जुलाई से 12 अगस्त तक कई मेन रोड पर ट्रक और बड़े कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। शहर की बसें चलती रहेंगी।

पाबंदी वाले रास्ते 

अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज तक जीटी रोड  
भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक वजीराबाद रोड  
विकास मार्ग  
पुश्ता रोड  
लोनी रोड  
आशा राम त्यागी मार्ग (रोड नंबर 66)

Advertisement

9 से 12 अगस्त तक जीटी रोड पूरी तरह बंद

यात्रा के चरम दिनों में 9 अगस्त सुबह 7 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज के बीच का पूरा जीटी रोड आम जनता की गाड़ियों के लिए बंद रहेगा। पुलिस ने साफ कहा कि कांवड़ियों या उनकी गाड़ियों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व, मध्य और बाहरी दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात है। उत्तर-पूर्व दिल्ली के सात मुख्य प्रवेश मार्गों पर खास नजर रखी जा रही है। पीसीआर वैन, क्विक रिस्पॉन्स टीमें और सहायता कैंप लगाए गए हैं। फायर स्टेशन भी अलर्ट पर हैं। पड़ोसी राज्यों की पुलिस से समन्वय कर यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Published By:
 Shamsher Usmani
पब्लिश्ड