AI का इस्तेमाल दिन पर दिन और खतरनाक होता जा रहा है। जहां बहुत से ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार करने के लिए बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को लेते हैं, वहीं पाकिस्तान का एक ऐसा क्लोदिंग ब्रांड है जिसने बड़ी ह
AI का इस्तेमाल दिन पर दिन और खतरनाक होता जा रहा है। जहां बहुत से ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार करने के लिए बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को लेते हैं, वहीं पाकिस्तान का एक ऐसा क्लोदिंग ब्रांड है जिसने बड़ी ही चालाकी से बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट का चेहरा अपने कपड़े बेचने के लिए कर दिया। जी हां, wajayesha.official नाम का एक इंस्टाग्राम हैंडल है जिसने अपने पेज पर अपने कपड़े बेचते हुए आलिया भट्ट की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। इन तस्वीरों में बॉलीवुड एक्ट्रेस को अलग-अलग रंग के सिल्क सूट में पोज देते देखा
- चुनाव
- 2 min read

AI का इस्तेमाल दिन पर दिन और खतरनाक होता जा रहा है। जहां बहुत से ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार करने के लिए बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को लेते हैं, वहीं पाकिस्तान का एक ऐसा क्लोदिंग ब्रांड है जिसने बड़ी ही चालाकी से बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट का चेहरा अपने कपड़े बेचने के लिए कर दिया।
जी हां, wajayesha.official नाम का एक इंस्टाग्राम हैंडल है जिसने अपने पेज पर अपने कपड़े बेचते हुए आलिया भट्ट की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। इन तस्वीरों में बॉलीवुड एक्ट्रेस को अलग-अलग रंग के सिल्क सूट में पोज देते देखा जा सकता है।कुछ लोग ये देख कंफ्यूज हो गए कि आखिर आलिया किसी पाकिस्तानी ब्रांड को कैसे प्रमोट कर सकती हैं। हालांकि, इसकी सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, आलिया ने कभी इस ब्रांड के कपड़े पहने ही नहीं। उनकी पुरानी तस्वीरों को AI से एडिट करके बनाया गया है जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा वही है लेकिन हर फोटो में आउटफिट बदल दिया गया है। यानि आलिया ने कभी पाकिस्तानी ब्रांड को प्रमोट किया ही नहीं, ये तस्वीरें फर्जी हैं और एडिट करके बनाई गई हैं।
Advertisement
सबसे हैरानी वाली बात ये है कि पाकिस्तान के इस ब्रांड ने न केवल आलिया भट्ट की तस्वीरों का अपने कमर्शियल फायदे के लिए गलत इस्तेमाल किया, बल्कि अपने पोस्ट में बेशर्मी के साथ ये भी लिखा कि आलिया को उनका शीशा सिल्क कलेक्शन काफी पसंद है।