'कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है, मगर मोदी की गारंटी है कि...', चुनाव से पहले पीएम मोदी ने भरी हुंकार

- Entertainment
- 2 min read

सम विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार प्रसार अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को धेमाजी के गोगामुख में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां उन्होंने हिमंता सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तो कांग्रेस काल खामियों को भी जनता को याद दिलाया। कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है और यहां की मूल संतानों को अल्पसंख्यक बनाने की साजिश रच रही है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "असम कांग्रेस के नेता एक खतरनाक कानून बनाने की बात कर रहे हैं, आखिर ये खतरनाक कानून क्या है?आज असम की जनता के सामने मैं कांग्रेस की एक चाल का पर्दाफाश करना चाहता हूं। 2014 के चुनाव से पहले कांग्रेस की केंद्र सरकार ने एक कम्यूनल वायलेंस कानून बनाने का प्रयास किया था। इसका मकसद था अपने पक्के वोट बैंक का तुष्टिकरण। इस बिल में बहुसंख्यकों को दंगे के लिए जिम्मेदार माना गया था और धार्मिक अल्पसंख्यकों को पीड़ित मान लिया गया था।"