Ghoomer देख इमोश्नल हुए वीरेन्द्र सहवाग, शेयर किया रिव्यू तो अमिताभ बच्चन ने जताया आभार
वीरेंद्र सहवाग ने घूमर की स्क्रीनिंग देखी। इसके बाद अपना रिव्यू सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।

Sehwag On Ghoomer: वीरेन्द्र सहवाग ने आर बाल्की की स्पोर्ट्स ड्रामा घूमर देखी और सिने लवर्स से इसे दिल से देखने की गुजारिश की। एक्टर्स सैयामी खेर और अभिषेक बच्चन की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राय जाहिर की। एबीबेबी की तारीफ सीनियर बच्चन को अच्छी लगी और उन्होंने तुरंत रिएक्ट किया।
खबर में आगे पढ़ें-
- भव्य स्क्रीनिंग में सहवाग ने देखी थी फिल्म, फेमस क्रिकेटर्स भी बने हिस्सा
- विभिन्न स्पोटर्स एक्सपर्ट ने बताया फिल्म देखे तो देखें क्यों?
- सहवाग ने कहा स्पिनर का सम्मान नहीं करता, लेकिन...
घूमर की स्पिन पसंद आई
आर बाल्की की फिल्म पर वीरेन्द्र ने अनकट रिव्यू दिया है। अपनी बात को सीधे सादे अंदाज में रखा है। कहा है वो इससे प्रभावित हुए। एक वीडियो शेयर किया है रिव्यू के साथ। कहा है-
“कल मैंने घूमर पिक्चर देखी. बहुत अच्छी लगी. बहुत दिनों के बाद क्रिकेट की पिक्चर देखने में बहुत आनंद आया... क्योंकि इसमें क्रिकेट तो है मगर इमोशन भी है और खिलाड़ियों का संघर्ष क्या होता है इसका आइडिया भी आएगा आपको, खास चोट से वापस आना कितना अलग लेवल का संघर्ष है ये पता चल जाएगा... इसमें सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि भावनाएं भी हैं... आपको एक खिलाड़ी के संघर्ष के बारे में पता चलेगा और चोट से वापस आने के बाद ही वह कैसे आगे बढ़ते हैं...'
'आंसू भरकर जाएं'
उन्होंने आगे कहा कि वो किसी स्पिनर का सम्मान नहीं करते, लेकिन सैयामी ने जिस तरह से घूमर किया है वो अद्भुत था...मैंने कभी अपने कोच की नहीं सुनी, लेकिन अभिषेक की एक्टिंग इतनी कायल करने वाली थी कि आपको उनकी बात सुननी पड़ेगी.. जैसे बच्चन साहब ने कहा, मैं भी कह रहा हूं, मुझे यह गेम पसंद है... ढेर सारे आंसू लेके जाना क्योंकि आपको रुलायेगी भी।
अमिताभ बच्चन ने जताया आभार
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए सहवाग का शुक्रिया अदा किया। कहा-, ''सहवाग जी.. इतने साधारण शब्दों में बहुत बड़ी बात कह दी, मेरा आभार और स्नेह... इस बीच, अभिषेक बच्चन ने लिखा, वीरू पाजी, आप एक रत्न हैं... कल आपको मिलके बहुत अच्छा लगा, आपकी गर्मजोशी और प्रोत्साहन हमारे लिए बहुत मायने रखता है...
Advertisement
क्रिकेटर्स बोले देखने लायक
समीक्षकों की राय है कि फिल्म बढ़िया है। इसमें सीनियर बच्चन का कैमियो भी ध्यान देने लायक है। समीक्षक सुमीत कदेल ने कहा है कि अगर दर्शकों ने मौका दिया तो फिल्म अच्छा काम करेगी। क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भी ट्वीट कर रिव्यू दिया है। कहा है कि फिल्म प्रेरणा देती है। फिल्म को समीक्षक सराह रहे हैं, क्रिकेट फ्रैटेनिटी प्रेरणा दायक बता रही है फिर भी एक आशंका है जिसकी वजह गदर 2 का गदर है। दरअसल, गदर 2 अच्छा बिजनेस कर रही है। मल्टीप्लेक्स से सिंगल स्क्रीन तक धूम मचा रही है। लोग इसे पसंद भी खूब कर रहे हैं।
फिल्म के बारे में
अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के साथ, आर बाल्की के निर्देशन वाली इस फिल्म में शबाना आज़मी, अंगद बेदी, शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर और अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। स्पोर्ट्स ड्रामा घूमर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 17 अगस्त घूमर के मेकर्स ने एक भव्य स्क्रीनिंग कार्यक्रम रखा, जिसमें फिल्म के कलाकारों संग युवराज सिंह, जहीर खान जैसे नामी क्रिकेटर्स पहुंचे थे।

