OMG 2 Twitter Review: अक्षय-पंकज की जोड़ी ने कर दिया कमाल, अब फैंस उठा रहे 27 कट्स पर सवाल
OMG 2 अब दर्शकों के बीच है। लोगों ने अपने रिव्यूज की बारिश शुरू कर दी है।

OMG 2 Review: 'ओएमजी 2' ने थिएटर्स तक पहुंचने में लंबा और कठिन सफर तय किया। अब जब लोगों के बीच है तो दर्शकों को पसंद आ रही है। रिव्यूज पॉजिटिव हैं। लोग कह रहे हैं- इसमें ऐसा तो कुछ नहीं जिसे छुपाया जाना चाहिए था।
खबर में आगे पढ़ें-
- अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म का ट्विटर रिव्यू
- सेंसर ने दिया ए सर्टिफिकेट, दर्शक उठा रहे सवाल
- ओएमजी का सीक्वल, उसमें थे नास्तिक परेश रावल, इसमें आस्तिक कांति शाह
क्या है सोशल मिडिया रिव्यू
ओएमजी 2 सबके सामने है। व्यस्कों के लिए है तो 18+ को ही थिएटर्स में एंट्री है। इससे पहले फिल्म ने बड़ी तगड़ी लड़ाई लड़ी। कुछ कट्स और सेंसरशिप के बाद रिलीज हुई। रिव्यूज मेकर्स और कलाकारों की रूह को सुकून पहुंचाने वाले हैं। लोग तारीफ कर रहे हैं- पूछ रहे हैं कि आखिर फिल्म फैमिली के साथ क्यों नहीं देखी जा सकती। सेंसर बोर्ड पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। देखें सोशल रिव्यूज-
ओएमजी 2 के बारे में
'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार के अलावा पकंज त्रिपाठी, यामी गौतम, गोविंद नामदेव, अरुण गोविल जैसे स्टार्स हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट से पास किया है। सेंसर की नुक्ताचिनी के बाद अक्षय कुमार को शिव जी के तौर पर नहीं बल्कि शिवदूत के तौर पर पोट्रे किया गया है। ये फिल्म सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड बताई गई थी। हालांकि पंकज त्रिपाठी ने मीडिया से मुखातिब हो खुद माना था कि बस एक छोटे से अंश के तौर पर इसे शामिल किया गया है।
Advertisement
Gadar 2 बनाम OMG 2
दोनों फिल्म का जोनर अलग है। सब्जेक्ट अलग है लिहाजा ट्रीटमेंट भी अलग है। बज दोनों फिल्म को लेकर क्रिएट हुआ था। क्रेज मूवी लवर्स में बना हुआ है उसमें कमी नहीं आई है। हालांकि, क्रांतिकारी महीने अगस्त में रिलीज हुई गदर 2 को ओपनिंग OMG के मुकाबले अच्छी मिली है। रिलीज के बाद दोनों ही फिल्म को लेकर रिव्यू अच्छा मिल रहा है। WOM ओएमजी 2 के लिए उम्मीद जगा रहा है। ऐसे में नेटिजन्स को उम्मीद पूरी है कि OMG 2 सुपर प्रदर्शन करेगी।