कभी आइसक्रीम तो कभी स्विमिंग… नानी के घर में खूब एंजॉय कर रहे हार्दिक के बेटे, नताशा ने दिखाई झलक
Hardik Natasa Son: हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य इस समय अपनी मां नताशा के साथ सर्बिया में हैं। वह नानी के घर में अपने कजिन के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं।
- मनोरंजन
- 2 min read

Hardik Natasa Son: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोनिक का बेटा अगस्त्य इस समय नानी के घर में समय बिता रहा है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस और मॉडल नताशा अपने लाडले को लेकर सर्बिया अपने मायके चली गई थीं। बाद में हार्दिक और नताशा ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि शादी के चार साल बाद दोनों अलग हो गए हैं।
नताशा स्टेनकोनिक सोशल मीडिया की एक्टिव यूजर हैं और लगातार इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को अपने दिन की झलक दिखाती हैं। ऐसा ही उन्होंने इस बार भी किया है जिसमें फैंस को जूनियर पांड्या का मस्ती भरा अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।
हार्दिक पांड्या से दूर क्या कर रहा बेटा अगस्त्य?
नताशा ने जो तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं, उसमें अगस्त्य को अपने कजिन के साथ एंजॉय करते देखा जा सकता है। पहले मां-बेटे ने आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। फिर अगस्त्य अपनी कजिन के साथ पूल में खेलते दिखा। उसके बाद वह अपनी नानी और आंटी के साथ रीडिंग करता भी नजर आया।
बाद में नताशा ने पिज्जा की एक फोटो शेयर की है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सर्बिया में सभी कितना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले नताशा अपने बेटे को डायनोसोर थीम पार्क लेकर गई थीं जहां मां-बेटे ने तरह-तरह के पोज देकर तस्वीरें खिंचवाई। बाद में बेबी पांड्या को अपनी नानी के साथ चर्च जाते भी देखा गया।
Advertisement
तलाक के बाद भी दोस्त हैं हार्दिक पांड्या और नताशा
बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और नताशा तलाक होने के बाद भी अपनी दोस्ती नहीं भूले हैं। यही कारण है कि एक्स कपल अभी भी एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करता है। और तो और, जब हाल ही में नताशा ने अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें अपलोड की थीं, तब भी क्रिकेटर ने प्यार भरा कमेंट किया था।
ये भी पढ़ेंः पहाड़ों पर बना शहर छिप नहीं सकता.. हार्दिक से तलाक के बाद नताशा ने ये क्या लिख दिया? मचा घमासान