सेल्फी लेने आए फैन के साथ चिरंजीवी ने किया ऐसा सलूक, भड़क उठे लोग, बोले- शर्म करो, VIDEO

Chiranjeevi: चिरंजीवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सेल्फी खिंचवाने आए अपने फैन को धक्का देते नजर आ रहे हैं। अब एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chiranjeevi Pushes Fan
चिरंजीवी ने मारा फैन को धक्का | Image: Nani/ X

Chiranjeevi: चिरंजीवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल, साउथ सुपरस्टार हाल ही में अपने परिवार के साथ पेरिस गए थे जहां ओलंपिक 2024 खेला जा रहा है। साउथ सुपरस्टार ने अपनी पत्नी सुरेखा, बेटे राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ कई सारी तस्वीरें भी शेयर की थीं। हालांकि, उसके बाद जो वीडियो सामने आया है उसने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

इस कंट्रोवर्शियल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कुछ फैंस चिरंजीवी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। एक्टर एयरपोर्ट में चल रहे थे और वो फैंस एयरपोर्ट स्टाफ के सदस्य लग रहे थे। उसके बाद जो होता है, उसने चिरंजीवी को लोगों के निशाने पर ला दिया है।

चिरंजीवी ने सेल्फी ले रहे फैन को मारा धक्का?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जब फैन सेल्फी लेने के लिए आगे आया तो चिरंजीवी ने उसे हाथ से धक्का देते हुए साइड कर दिया और आगे बढ़ गए। अब इस वीडियो पर लोग मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं। 

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इतने बड़े सुपरस्टार द्वारा ऐसा सलूक जाहिर तौर पर कई लोगों को रास नहीं आया है। जहां चिरंजीवी के फैंस उनका बचाव करने के लिए आगे आ गए और कहने लगे कि स्टार्स भी इंसान होते हैं और उन्हें भी अपनी प्राइवेसी का हक होता है। वहीं बहुत से ऐसे भी हैं जो एक्टर पर बरस पड़े हैं। उनका कहना है कि हम जैसे लोगों की वजह से ही वो आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं, ऐसे में वो अपने फैंस के साथ ऐसा बर्ताव कैसे कर सकते हैं।

Advertisement

जब नागार्जुन अक्किनेनी का भी ऐसा वीडियो हो गया था वायरल

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कोई साउथ स्टार इस तरह की कंट्रोवर्सी में फंसा है। अभी कुछ दिन पहले की ही बात है जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री का अन्य सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni) का भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना की गई थी।

वीडियो में उनके बॉडीगार्ड ने नागार्जुन के एक फैन को धक्का दे दिया जो देखने में विकलांग लग रहा था। ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने एक्टर को काफी बुरा भला कहा था जिसके बाद नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से माफी भी मांगी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः तो तलाक कन्फर्म! अभिषेक से सेपरेशन की अफवाहों के बीच न्यूयॉर्क में किसके साथ दिखीं ऐश्वर्या? VIRAL

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड