जब अमिताभ के पैर छूने लगे रजनीकांत, बिग बी ने रोका और सीने से लगा लिया, दिल जीत रहा VIDEO

Amitabh Bachchan and Rajinikanth: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह से अमिताभ बच्चन और रजनीकांत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amitabh Bachchan
रजनीकांत ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर | Image: Instagram

Amitabh Bachchan and Rajinikanth: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani and Radhika Merchant wedding) के लिए दुनियाभर की मशहूर हस्तियां एक ही छत के नीचे आ गईं और मिलकर कपल की खुशी को सेलिब्रेट किया। फिल्म इंडस्ट्री के भी दो लीजेंड्री कलाकारों अमिताभ बच्चन और रजनीकांत को एक साथ पार्टी में स्पॉट किया गया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें थलाइवा को बिग बी के पैर छूते देखा जा सकता है।

12 जुलाई को लगन के बाद 13 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का शुभ आशीर्वाद समारोह रखा गया था जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। इसी दौरान, अमिताभ और रजनीकांत के बीच ये प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया है। 

रजनीकांत ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर

सोशल मीडिया पर सेरेमनी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अंबानी फंक्शन में दो मेगास्टार एक-दूसरे से हंसते हुए मिल रहे हैं। साउथ सुपरस्टार को देखते ही सीनियर बच्चन उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं लेकिन रजनी उनके पैर छूने लग जाते हैं। हालांकि, शहंशाह उन्हें रोक देते हैं और उनसे हाथ मिलाते हुए गले से लगा लेते हैं। उसके बाद दोनों कलाकार एक-दूसरे से काफी देर तक बात करते रहते हैं। फैंस को अपने दोनों चहेते स्टार्स की ये बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है। 

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे के शुभ आशीर्वाद समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने पहुंचे। हेवी सिक्योरिटी के बीच पीएम मोदी को मुंबई में आयोजित हुए फंक्शन में शामिल होते देखा गया था। पीएम मोदी ने न्यूली मैरिड कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पीएम मोदी को जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए कुछ अनुष्ठान करते भी देखा जा सकता है। इसके बाद नवविवाहित जोड़ा आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छूता है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Anant-Radhika: अंबानी बैश में लाल ड्रेस में पहुंचीं सानिया मिर्जा, फैंस बोले- कोई पछता रहा होगा…

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड