
कौन हैं पवार खानदान की नई नवेली बहू तनिष्का कुलकर्णी? शरद पवार के पोते योगेंद्र पवार से रचाई शादी, PHOTOS छाईं
Yugendra Pawar- Tanishka Kulkarni marriage: दिग्गज नेता शरद पवार के पोते योगेंद्र ने शादी रचा ली हैं। वो एक समारोह में तनिष्का कुलकर्णी संग शादी के बंधन में बंधे। जानिए कौन हैं तनिष्का, जो पवार खानदान की नई नवेली बहू बनीं?
- फोटो गैलरी
- 2 min read

महाराष्ट्र की राजनीति में दशकों से दबदबा रखने वाले पवार परिवार में नई बहू की एंट्री हुई है। शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार ने तनिष्का कुलकर्मी से शादी रचाई।

युगेंद्र महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के बेटे हैं। शादी में NCP (SP) नेता और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले भी शामिल हुई और कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Advertisement

तस्वीरों में शरद पवार, सुप्रिया सुले समेत पूरा परिवार नजर आ रहा है। युगेंद्र 2024 चुनाव में बारामती सीट से अपने चाचा अजित पवार से हारे थे। इसी साल उन्होंने अगस्त में तनिष्का कुलकर्णी से सगाई की।
Image: Instagram

अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। साथ ही साथ सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर तनिष्का कुलकर्णी हैं कौन, जो शरद पवार के परिवार की नई नवेली बहू बनी?
Advertisement

तनिष्ठा मुंबई के उद्योगपति की बेटी हैं। उन्होंने लंदन से फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। तनिष्का ने फाइनेंशियल मार्केट, बिजनेस मैनेजमेंट और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक नीतियों को समझने पर ध्यान दिया।

तनिष्का और युगेंद्र एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। युगेन्द्र ने बेहद खास अंदाज में तनिष्का को प्रपोज किया, जिसकी तस्वीरें सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।