
Bengal: दूसरे चरण की वोटिंग के बीच एक्शन में UP के 'सिंघम', IPS AP शर्मा ने उतारी पूरी फोर्स- PHOTOS
Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting: दूसरे चरण की वोटिंग के बीच IPS अजय पाल शर्मा एक्शन में दिखे। वे भारी काफिले के साथ बूथों पर IPS अजय पाल शर्मा का दौरा करते नजर आए।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच UP कैडर के IPS अजय पाल शर्मा सुर्खियों में हैं। उन्हें बंगाल चुनाव में पुलिस अब्जॉर्वर के तौर पर तैनात किया है।

हालांकि उनकी तैनाती के बाद से ही बवाल मचा है। TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के साथ उनकी चल रही जुबानी जंग ने सियासी माहौल को गरमा दिया है।
Advertisement

इस बीच दूसरे चरण के मतदान के बीच IPS अजय पाल शर्मा फुल एक्शन मोड़ में नजर आए। उन्होंने वोटिंग के दौरान अपनी पूरी फोर्स उतार दी।

बुधवार सुबह से ही अजय पाल को भारी काफिला के साथ डायमंड हार्बर की सड़कों पर देखा गया। वे खुद भी मतदान केंद्रों पर जाकर स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करते नजर आए।
Advertisement

IPS अजय पाल शर्मा को 'यूपी का सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से जाना जाता है। वे हाल ही में फाल्टा सीट से TMC सांसद जहांगीर खान को सख्त चेतावनी देते नजर आए, जिस पर भारी बवाल हुआ।

उन्हें जहांगीर खान के समर्थकों द्वारा धमकाने की शिकायत मिली, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि अगर किसी ने बदमाशी की, तो उनका कायदे से इलाज किया जाएगा।

IPS अजय पाल शर्मा के बयान पर TMC नेता भड़क गए। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उनकी तैनाती पर सवाल उठाए।

अजय पाल शर्मा के खिलाफ एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई है, जिसमें उन्हें बंगाल चुनाव की ड्यूटी से तुरंत हटाने की मांग की गई।