
हाथ जोड़े, घुटनों के बल चर्च गए, मंदिर-मस्जिद में भी मांगी थी दुआ... Thalapathy Vijay पर यूं ही नहीं बरसी कृपा, देखें VIDEO
Thalapathy Vijay: थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में जबरदस्त जीत हासिल की है। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मंदिर-मस्जिद और चर्च में दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी TVK की तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत ने देशभर में हर किसी को हैरान कर दिया है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी टीवीके ने आश्चर्यजनक तरीके मैदान मार लिया।
Image: Instagram
इस जीत के बीच विजय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो चर्च के अंदर घुटनों के बल चलकर दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।
Advertisement

थलपति विजय का ये वीडियो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले का बताया जा रहा है। वो तिरुचिरापल्ली के सेंट एंथनी चर्च में नंगे पैर घुटनों के बल चलकर यीशु मसीह से प्रार्थना करते दिखाई दिए।
Image: Instagram
इस दौरान एक्टर अपनी आंखें किए और हाथ जोड़े हुए थे। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया था।
Advertisement

इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां कुछ विजय की आस्था की प्रशंसा कर रहे थे, तो वहीं कुछ ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया था।

हालांकि अब फैंस का कहना है कि वो अपनी पार्टी टीवीके के लिए चुनावी मैदान में सफलता की दुआ मांगने गए थे, जो अब पूरी हो चुकी है।

विजय ने चर्च के साथ-साथ मंदिरों में भी मत्था टेका था। इतना ही नहीं, उन्होंने मस्जिद जाकर भी दुआ मांगी थी। इसके जरिये उन्होंने जनता तक संदेश पहुंचाया कि वो सभी धर्मों का बराबर सम्मान करते हैं।

विजय की मां हिंदू और पिता क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर जन्म से ही रोमन कैथोलिक हैं। मगर पब्लिक के बीच उनकी इमेज एक सेक्युलर व्यक्ति की है।

थलपति विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। वो अपनी फिल्मों के विजय नाम का इस्तेमाल करते हैं। जबकि उन्हें थलपति नाम उनके फैंस ने दिया है। थलपति का मतलब कमांडर होता है।

बता दें कि करीब 6 दशक से जारी द्रविड़ दलों के दबदबे को तोड़ते हुए थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
Image: Instagram