
IPL 2026: विराट कोहली ने RCB से मांगी भारत-लंदन के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा? अफवाहों पर ऐसा था क्रिकेटर का रिएक्शन
Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार उन खबरों पर रिएक्ट कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने RCB के मैनेजमेंट से चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा मांगी है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

IPL 2026 शुरू होने वाला है और सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। विराट कोहली हमेशा की तरह इस साल भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
Image: @virat.kohli/instagram
बीते दिनों एक न्यूज पोर्टल ने ऐसा दावा किया था कि कोहली कथित तौर पर लंदन में अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए RCB मैनेजमेंट के सामने दो डिमांड लेकर गए थे।
Image: @virat.kohli/instagramAdvertisement

खबरों के मुताबिक, विराट कोहली ने RCB मैनेजमेंट से भारत और लंदन के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा मांगी है।
Image: @virat.kohli/instagram
इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अगर मैचों के बीच 3 दिन से ज्यादा का गैप हुआ तो वो लंदन चले जाएंगे और अगले मैच से ठीक पहले वापस लौटेंगे।
Image: @virat.kohli/instagramAdvertisement

अब इन अफवाहों पर विराट कोहली ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इस खबर का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए हंसने वाली इमोजी लगाई है। यानि उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया।
Image: @virat.kohli/instagram