PM मोदी की अगुवाई वाली बैठक में नहीं आए नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी CM ने किया बिहार का नेतृत्व

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar | Image: Facebook

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नयी दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में नीतीश के अनुपस्थित रहने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह पहली बार नहीं है, जब मुख्यमंत्री नीतीश आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे। मुख्यमंत्री पहले भी बैठक में शामिल नहीं हुए थे और बिहार का प्रतिनिधित्व तत्कालीन उपमुख्यमंत्री ने किया था। इस बार भी दोनों उपमुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने गए हैं।’’ कुमार ने कहा, ‘‘इसके अलावा, बिहार से चार केंद्रीय मंत्री भी आयोग के सदस्य हैं और वे बैठक में मौजूद रहेंगे। इस पर कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है।’’

नीति आयोग की शासी परिषद की नौवीं बैठक में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत 2047’ दस्तावेज पर चर्चा की जानी है। नीति आयोग की शीर्ष संस्था शासी परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र-शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन हैं।

Advertisement

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)
 

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड