ब्याज को लेकर कहासुनी, फिर धारदार हथियार से मार डाला... जीतन सहनी हत्याकांड में कासिम ने कबूला जुर्म
Bihar News: आरोपी काजिम अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसने जीतन सहनी से 2022 में 1 लाख रुपये ब्याज लिए थे। इसके बाद 2023 में 4% के ब्याज पर 50 हजार और उधार लिए।
- भारत
- 2 min read

Jeetan Sahni murder case: बिहार पुलिस ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दरभंगा पुलिस ने जीतन सहनी हत्या मामले में सुपौल बाजार के रहने वाले काजिम अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जीतन सहनी और आरोपी काजिम अंसारी के बीच ब्याज के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें काजिम ने जीतन सहनी की हत्या करदी। मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
15 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे जीतन सहनी के घर में कुछ लोग अंदर जाते हुए CCTV में कैद हुए थे। 16 जुलाई को जानकारी मिली की पूर्व राज्य मंत्री मुकेश सहनी के पिता की दरभंगा जिले में उनके पैतृक आवास पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी अंसारी ने अपना जुर्म कबूला कर लिया है।
50 हजार रुपये, 4% ब्याज पर विवाद
मोहमद काजिम अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसने जीतन सहनी से 2022 में 1 लाख रुपये ब्याज लिए थे। इसके बाद 2023 में 4 प्रतिशत के ब्याज पर 50 हजार और उधार लिए। 2 दिन पहले ब्याज कम करने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। काजिम की जमीन जीतन सहनी के पास गिरवी रखी थी। उसपर लगातार ब्याज बढ़ रहा था। काजिम चाहता था कि ब्याज कम कर दिया, इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
काजिम ने अपने साथियों के साथ मिलकर 10:30 से 11 बजे के बीच रेकी की। इसके बाद रात करीब 1:30 बजे अपने साथियों के साथ पीछे के दरवाजे से घर में घुसा। घर के अंदर काजिम और जीतन के बीच कहासुनी हुई। काजिम ने अपनी जमीन के कागज और अलमारी की चाबी मांगी। जब जीतन ने नहीं दी तो काजिम ने तेज धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर काजिम और उसके साथी लाल अलमारी लेकर बाहर निकले। वजन अधिक होनी की वजह से उसे बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। FSL की टीम को कासिम के कपड़ों पर खून के निशान लगे मिले हैं।