UP में पास हुआ धर्मांतरण विधेयक, राजस्थान के योगी ने कर दी पूरे देश में लव-जिहाद कानून की मांग

राजस्थान के तिजारा से बीजेपी विधायक योगी बालकनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पूरे देश में लव जिहाद कानून लागू करने की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश विधानसभा में धर्मांतरण संशोधित विधेयक पारित हो गया है। विधेयक में लव जिहाद करने वालों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। यूपी में 'लव जिहाद' जैसे अपराधों पर योगी सरकार ने और कड़ी सजा कराने का फैसला किया है। लव जिहाद में आजीवन कारावास तक की सजा दिए जाने का प्रावधान होगा।

यूपी में लव जिहाद के खिलाफ कानून पास होने पर राजस्थान के तिजारा से बीजेपी विधायक योगी बालकनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पूरे देश में लव जिहाद कानून लागू करने की मांग की है।

लव जिहाद के कारण हिंदू बेटियां परेशान हैं- योगी बालकनाथ

योगी बालकनाथ ने कहा, कि उत्तर प्रदेश में जो लव जिहाद के खिलाफ कानून पास हुआ है हम उसका स्वागत करते हैं। समाज में विशेष कर जो हिंदू समाज की बेटियां हैं वह लव जिहाद के कारण काफी परेशान हैं और जिसे सुनकर उनका पूरा परिवार भी परेशान है। अनेकों बार प्रमाणित हो चुका है कि सोची समझी मानसिकता और सोची समझी रणनीति के साथ हमारी बच्चियों को बहलाया फुसलाया जाता है और उनका जीवन खराब किया जाता है, उनको नष्ट किया जाता है और इस प्रकार से नष्ट किया जाता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

Advertisement

षड्यंत्र के तहत बच्चियों को फंसाते हैं- योगी बालकनाथ

बीजेपी विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले अपने केरल फाइल्स नाम से एक मूवी देखी होगी उसमें घटना को जिस तरह दिखाया गया है. वह यथार्थ सत्य है और सत्य इतना भयानक है वह आप सब ने चलचित्र के रूप में देखा है। विशेष कर हमारा अलवर जैसे मेवाड़ क्षेत्र है वहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं। यह लोग इतने तरीके से षड्यंत्र करते हैं, हमारे बच्चों को बहला फुसलाकर ले जाते हैं। ऐसे भी मामले हम आपको तिजारा या अलवर क्षेत्र में दिखा देंगे जिस दिन में तीन-चार साल बाद इन लोगों ने लड़कियों को छोड़ दिया और उनको कहीं का नहीं छोड़ा।

Advertisement

पूरे देश में लागू होना चाहिए लव जिहाद के विरुद्ध कानून- योगी बालकनाथ

योगी बालकनाथ ने कहा कि मैं मांग करता हूं कि कानून बनना चाहिए पूरे देश में कानून बनना चाहिए क्योंकि व्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग करके भी बहुत से लोग फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार का कार्य देश में ना हो इसलिए ऐसे कड़े कानून की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: UP में लव जिहाद करने वालों की खैर नहीं, ताउम्र खानी होगी जेल की हवा, धर्मांतरण विधेयक पास

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड