Ayodhya Gangrape: प्रमोद कृष्णम बोले- सपा नेता है आरोपी, राहुल-अखिलेश को पता है; खान गैंग चुप क्यों?
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेता आज चुप है, एक गरीब बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है।
- भारत
- 3 min read

अयोध्या (Ayodhya) में नाबालिग से गैंगरेप (Gangrape with Minor) को लेकर पूरे देश में घमासान मच गया है। अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में नाबालिग से समाजवादी पार्टी नेता मोइद खान (SP Leader Moid Khan) और उसके नौकर राजू खान ने 2 महीनों से भी अधिक समय तक गैंगरेप (Gangrape) किया और उसका वीडियो (Video) बनाकर उसे ब्लैकमेल (Blaikmail) करते रहे। इस मामले ने पूरे देश में विपक्ष (Opposition) की किरकिरी करवा दी है। अब इस मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान आया है। उन्होंने अखिलेश यादव, राहुल गांधी सपा सांसद अवधेश प्रसाद सहित खान गैंग पर भी निशाना साधा है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने वीडियो जारी कर सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेता आज चुप है, एक गरीब बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है, सपा के नेता और वहां के सांसद के राइट हैंड ने किया है। इस मामले में डिम्पल यादव को कुछ पता नहीं, अखिलेश यादव को पता नहीं, वहां के सांसद को पता नहीं फिर क्या राहुल गांधी को पता है, जो बात-बात पर सेकुलरिज्म-सेकुलरिज्म करते रहते है वो आज चुप हैं। अयोध्या नहीं जा सकते है। अयोध्या में राम लला के दर्शन नहीं कर सकते है तो कम से कम उस बच्ची से मिलने तो जाओ, एक गरीब, दलित बेटी के साथ रेप होता है और खान गैंग चुप है।
सोशल मीडिया में वायरल हुई आरोपी के साथ अयोध्या सांसद की तस्वीरें
अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी से अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद से जब रिपब्लिक भारत ने पूछा कि क्या आपको इस गैंगरेप के बारे में पता है जो आपकी पार्टी के नेता ने अपने नौकर के साथ किया है तो इस पर उन्होंने जवाब दिया मैं उसे नहीं जानता। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया में अयोध्या सांसद की आरोपी के साथ कई तस्वीरें वायरल होने लगीं। बस इसके बाद से अयोध्या सांसद ने मामले पर चुप्पी साध ली है और कैमरा देखते ही बगले झांकने लागते हैं।
राज खुलते ही अयोध्या पुलिस का तुरंत एक्शन
सपा नेता मोइद खान और उसका नौकर राजू खान नाबालिग के साथ 2 महीनों से भी अधिक समय तक हैवानियत करते रहे और पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे धमकाते रहे। मामले का खुलासा तब होता है जब एक दिन अचानक से पीड़िता का पेट दर्द होता है और उसकी मां उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर जाती है। डॉक्टर जब बताते हैं कि ये बच्ची गर्भवती है तो मां उससे पूछती ये कैसे हुआ। तब बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस मामले में अयोध्या पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। साथ ही दोनों आरोपी सपा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसके साथी राजू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।