पीछे से आया और लोहे की रॉड से मार-मारकर सिर कुचल दिया, दहला देगा नासिक का ये VIDEO

Crime News: महाराष्ट्र के नासिक से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Crime News: महाराष्ट्र के नासिक से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस दिल दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नासिक रोड के सिनर फाटा इलाके में एक शख्स पर रॉड से हमला किया गया। इस हमले में प्रमोद रामदास वाघ (38) की मौत हो गई। घटना सिनेर फाटा इलाके में यश टायर की दुकान के पास हुई।

13 बार रॉड से किया हमला 

यह घटना शुक्रवार (2 अगस्त) शाम की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे प्रमोद वाघ सर्विस रोड पर अपनी बाइक से जा रहा था। इसी समय संदिग्ध योगेश पगारे और उसके साथी ने प्रमोद को रोक लिया। इस दौरान दोनों के बीच किसी पुराने मामले को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि संदिग्ध ने प्रमोद पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। कथिततौर पर संदिग्ध योगेश पगारे ने मृतक के शरीर पर 13 बार रॉड से हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

क्यों दिया गया घटना को अंजाम?

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चलता है कि घटना के वक्त आस-पास कई लोग मौजूद थे। किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की और ना ही प्रमोद रामदास वाघ को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी हत्याकांड को अंजाम देकर मौका-ए-वारदात से भाग निकला। बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BJP को वोट देता था मृतक इसलिए इमाम ने जनाजे में नमाज पढ़ने से किया इनकार, बताया- 'गुस्‍ताख ए रसूल'

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड