ऑपरेशन चक्र-2 के तहत CBI का साइबर ठागों पर प्रहार, फर्जी कॉल सेंटर से 43 लोगों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय एजेंसी ने राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेश नागरिकों की ठगी करने वाले 43 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 CBI attacks cyber thugs under Operation Chakra 2
ऑपरेशन चक्र-2 के तहत CBI का साइबर ठागों पर प्रहार | Image: PIXABAY

Operation Chakra-2: ऑपरेशन चक्र-2 के तहत सीबीआई का साइबर ठगों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। CBI फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लोगों से ठगी करने वाले साइबर ठगों पर ऑपरेशन चक्र-2 के तहत करारा प्रहार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेश नागरिकों की ठगी करने वाले 43 लोगों को गिरफ्तार किया है।

CBI ने ऑपरेशन चक्र-2 के तहत कई देशों की एजेंसियों जैसे एफबीआई और इंटरपोल की मदद से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सीबीआई के मुताबिक, ये एक इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड सिंडिकेट है। सीबीआई ने इस मामले में 22 जुलाई 2024 को केस दर्ज किया था, इसके बाद दिल्ली और गुरुग्राम में 7 लोकेशन पर छापेमारी की थी।

छापेमारी में 130 हार्ड डिस्क, 65 मोबाइल,  5 लैपटॉप बरामद

सीबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, डीएलएफ गुरुग्राम से कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान 130 कंप्यूटर हार्ड डिस्क, 65 मोबाइल फोन और 5 लैपटॉप बरामद हुए हैं।

Advertisement

सिस्टम रीस्टोर करने के नाम लोगों से करते थे ठगी

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए ठग लोगों के कंप्यूटर पर एक पॉप अप भेजकर संदिग्ध सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कहते थे और फिर उनके सिस्टम को रीस्टोर करने के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाते थे। जो भी यूजर इनके झांसे में आ जाता था उससे ये मोटी रकम बसूल करते थे। जांच एजेंसी के इनके सिस्टम से बड़ी संख्या में पीड़ितों की जानकारी, दस्तावेज ,कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट बरामद हुई हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अग्निवीरों के लिए राज्य सरकारों ने खोली झोली, UP में आरक्षण का ऐलान

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड