करीब 6 करोड़ ITR दाखिल, नई कर व्यवस्था के तहत 70 प्रतिशत रिटर्नः राजस्व सचिव

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में अर्जित आय के लिए करीब छह करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Income Tax Return:
Income Tax Return: | Image: Republic

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में अर्जित आय के लिए करीब छह करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं जिनमें से 70 प्रतिशत रिटर्न नई कर व्यवस्था के तहत दाखिल किए गए हैं।

मल्होत्रा ने यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक बजट-पश्चात सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस बात को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थीं कि लोग सरलीकृत नई कर व्यवस्था को अपनाएंगे या नहीं।

करीब छह करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए- राजस्व सचिव

मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘‘पिछले वित्त वर्ष के लिए करीब छह करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए जिनमें से 70 प्रतिशत नए आयकर व्यवस्था के तहत दाखिल किए गए हैं। यह पूरा कदम सरलीकरण की दिशा में उठाया गया है, जिसका अंतिम उद्देश्य कर अनुपालन बोझ को कम करना है।’’

Advertisement

इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.61 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए थे। उन्होंने कहा कि बजट में घोषित व्यापक आयकर समीक्षा के पीछे का विचार कर कानून को सरल बनाना है। मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘‘हम एक मसौदा तैयार करेंगे और फिर सुझाव मांगेंगे।’’

भारत में इस समय व्यक्तिगत आयकर की दो व्यवस्थाएं

Advertisement

भारत में इस समय व्यक्तिगत आयकर की दो व्यवस्थाएं हैं। पुरानी आयकर व्यवस्था में कर की दरें अपेक्षाकृत अधिक हैं, लेकिन करदाता को कई तरह की छूट एवं कटौतियों का दावा करने का विकल्प है। वहीं नई कर व्यवस्था में कर की दरें कम हैं, लेकिन छूट या कटौतियों का दावा करने का विकल्प नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 'अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है...',सदन में राहुल के आरोप के बाद हंगामा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड