NEET एग्जाम पेपर लीक मामले की CBI ने दर्ज की FIR, शिक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर जांच शुरू

NEET EXAM: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में CBI ने FIR दर्ज की जांच शुरू करदी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NEET PGUG 2024 Row
NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की FIR | Image: PTI

NEET PG/UG 2024 Row: भारत में मेडिकल कोर्स में प्रवेश लेने के लिए NEET यूजी और पीजी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। हाल में रद्द हुई NEET परीक्षा कई सारे सवालों के घेरे में हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में अब जांच CBI ने शुरू करदी है। पेपर लीक मामले में CBI ने पहली FIR दर्ज की है। शिक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर CBI इस मामले की जांच कर रही है। करीब 24 लाख छात्रों ने यह मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी है।

CBI ने यह FIR 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के आयोजन में कथित अनियमितताओं के मामले में की है। केंद्र सरकार ने एजेंसी को परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद FIR दर्ज की है। नीट पेपर लीक को लेकर CBI के साथ ही EOU ने भी एक्शन तेज कर दिया है। NEET पेपर लीक मामले में सूत्रों से खबर है कि EOU को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की भूमिका पर भी शक है। EOU ने NTA पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। EOU ने NTA को चिट्ठी लिखी थी, EOU की मांग पर संज्ञान नहीं लिया था।

राज्य दर राज्य पेपर धांधली के तार 

नीट को क्लीन करने की कवायद जारी है। इसके लिए हाईलेवल कमेटी का गठन कर दिया गया है। EOU ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को सौंप दी है, लेकिन पेपर लीक की ये महामारी कहां से फैली है इसका खुलासा नहीं हो सका है। नीट पेपर लीक की आंच बिहार, दिल्ली, यूपी, गुजरात, हरियाणा और झारखंड के बाद अब महाराष्ट्र तक जा पहुंची है। EOU ने झारखंड के हजारीबाग में डेरा डाल दिया है। राज्य दर राज्य पेपर धांधली के तार जुड़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने NEET पेपर लीक को लेकर दो संदिग्धों के घंटों पूछताछ। 

CBI की दिल्ली यूनिट करेगी जांच

इस बीच नीट में हुई धांधली और लीक की जांच CBI को मिलते ही एक्शन शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक CBI की दिल्ली यूनिट इस मामले की जांच करेगी। इस पूरे मामले में CBI लार्जर कॉन्सपिरेसी का पता लगाएगी। पब्लिक सर्वेंट, बिचौलिए, इंस्टीट्यूट्स और दूसरे आरोपियों का पता लाएगी। बिहार और गुजरात में जो केस दर्ज हुए है, उनको भी CBI टेकओवर करने की तैयारी में है। अभी CBI ने 120B, 420 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन पीसी एक्ट के तहत रेगुलर केस दर्ज किया है। जल्द ही बिहार और गुजरात में दर्ज हुए मामलों को टेकओवर किया जाएगा, दोनों राज्यों की पुलिस से CBI केस डायरी लेगी। बिहार में जो गिरफ्तारियां हुई हैं उन आरोपियों की भी आगे कस्टडी लेकर उनकी भूमिका की जांच की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, जाली नोट छापने वाली मशीन और सैंपल बरामद
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड