NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड; ऐसे करें डाउनलोड

नीट पीजी 2024 के लिए एडमिट कार्ड आज यानी मंगलवार 18 जून को जारी होंगे। छात्र बोर्ड की आधिकारिक साइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
neet exam
Admit card for NEET PG exam 2024 | Image: neet exam

NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी 2024  के लिए एडमिट कार्ड आज यानी मंगलवार 18 जून को जारी होंगे। एग्जाम के लिए अप्लाई करने वाले रजिस्ट्रेट कैंडिडेट्स आज अपना एडमिट कार्ड साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) द्वारा नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। 18 जून को  राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in 2024 पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। छात्र यहां से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट पीजी 2024  के लिए एडमिट कार्ड

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा नीट पीजी एग्जान डेट 23 जून को निर्धारित की गई है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट है। इस परीक्षा को 3 खंड़ों में विभाजित किया जाएगा।

नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रत्येक खंड के लिए अनुभागीय समय होगा और परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे। नीट पीजी की परीक्षा कुल 800 अंकों का है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

Advertisement

NEET PG Admit Card 2024 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज देखें और NEET-PG टैब को चुनें।
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पूछी कई जानकारी को समिट करें। 
  • सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्ररर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को छात्र डाउनलोड कर रख सकते हैं

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: ईंधन के नए दाम जारी, जानिए ताजा रेट




 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड