BREAKING: झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल डिरेल, 2 यात्रियों की मौत, 50 घायल

चक्रधरपुर डिवीजन में राजखरसवान वेस्ट आउटर और बाराबांबू के बीच चक्रधरपुर के पास हावड़ा-CSMT एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
train accident in jharkhand
झारखंड में ट्रेन हादसा | Image: PTI

झारखंड के चक्रधरपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा से मुंबई जा रही है CSMT मेल पटरी से उतर गई। इस हादसे में ट्रेन की 18 बोगियां पटरी से उतरी हैं। हादसे में अब  2 यात्रियों की मौत की खबर मिल रही है। वहीं, घायलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। हादसे में 50 यात्री घायल बताए जा रहे हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में अब दो यात्रियों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर गई है। वहीं, कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बड़ाबम्बू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां ब्लॉक के पोटोबेड़ा में हुई।

2 यात्रियों की मौत, 50 घायल

भारतीय रेलवे ने बताया कि चक्रधरपुर डिवीजन में राजखरसवान वेस्ट आउटर और बाराबांबू के बीच चक्रधरपुर के पास सुबह करीब 3:45 बजे ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-CSMT एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ARME स्टाफ और ADRM CKP के साथ मौके पर मौजूद हैं।  घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक दो यात्री की मौत की पुष्टि हुई है।

इस वजह से हुआ हादसा

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राजसरसवां से यह ट्रेन जैसी ही बड़ाबाम्बो की ओर बढ़ी, पहले से डिरेल मालगाड़ी के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय डिरेल मालगाड़ी के कई बोगियां अभी ट्रैक पर ही थे। इतने में पीछे से आई हावड़ा-मुंबई मेल दूसरी ट्रैक पर आई और डिरेल होकर इसके वैगन्स भी पहले से डिरेल मालगाड़ी के वैगन्स से टकरा गए।

Advertisement

रिलीफ ट्रेन से यात्रियों को किया गया रवाना

घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है। ट्रेन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन के द्वारा तमाम एंबुलेंस घटनास्थल पर रवाना किया गया। 
 

यह भी पढ़ें: केरल के वायनाड में बारिश ने बरसाया कहर, लैंडस्लाइड में फंसे करीब 100 लोग
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड