झारखंड रेल हादसा: मृतकों के परिजनों को मिली 10-10 लाख रुपये की राशि, घायलों को भी मिले लाखों
यह दुर्घटना तड़के पौने चार बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबाम्बो के पास हुई।
- भारत
- 1 min read

रेलवे ने मंगलवार को झारखंड में हुए रेल हादसे में जान गंवाने वाले दो यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी। दक्षिण-पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे ने हादसे में घायल हुए आठ यात्रियों को भी एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी है। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बड़ाबाम्बो स्टेशन के निकट मंगलवार तड़के हावड़ा-मुंबई मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि...
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के पौने चार बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबाम्बो के पास हुई। एसईआर ने एक बयान में कहा कि मृत यात्रियों - ओडिशा के राउरकेला निवासी पी. बिकाश और अजीत कुमार सामल - के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई।
एसईआर ने एक बयान में कहा कि सोमवार तड़के हावड़ा मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरने की घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। एसईआर ने कहा कि घायलों में दो महिलाएं और छह पुरुष हैं।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)