कुत्ते के बाड़े में किराया देकर रह रहा था प्रवासी मजदूर, मौके पर पहुंची पुलिस तो हुआ ये…
Kerala: केरल सरकार ने सोमवार को एर्नाकुलम जिले में एक प्रवासी श्रमिक के कुत्ते के बाड़े में किराया देकर रहने की खबरें सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।
- भारत
- 1 min read

Kerala: केरल सरकार ने सोमवार को एर्नाकुलम जिले में एक प्रवासी श्रमिक के कुत्ते के बाड़े में किराया देकर रहने की खबरें सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।
श्रम मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने श्रम आयुक्त को इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
मंत्री के कार्यालय की ओर से कहा गया, ‘‘मंत्री ने श्रम आयुक्त को घटना की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।’’
मीडिया के एक वर्ग ने पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी श्रमिक के बारे में खबर दी है। श्रमिक एर्नाकुलम जिले के पिरावोम निवासी एक व्यक्ति के घर के परिसर में स्थित कुत्ते के एक पुराने बाड़े में रहता हुआ मिला।
Advertisement
बताया जा रहा है कि मजदूर पिछले तीन महीने से 500 रुपये किराया देकर वहां रह रहा था, जिसे कमरे के रूप में बदल दिया गया था।
खबर फैलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रवासी श्रमिक को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले गई।
Advertisement
हालांकि, मजदूर के अपनी मर्जी से बाड़े में रहने की बात कहने के बाद मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)