Kerala Landslide: भूस्खलन के बाद खंडहर हुआ खूबसूरत स्कूल, हालत देख शोक में डूबे टीचर और पेरेंट्स

Kerala Landslide: भूस्खलन के कारण एक बेहद खूबसूरत स्कूल खंडहर में तब्दील हो चुका है। जिसे देखकर शिक्षक और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक शोक में हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kerala Landslide: भूस्खलन के बाद खंडहर हुआ खूबसूरत स्कूल, हालत देख शोक में डूबे टीचर और पेरेंट्स
खंडहर हुआ खूबसूरत स्कूल | Image: खंडहर हुआ खूबसूरत स्कूल

Kerala Landslide: केरल के मेप्पाडी के पास वेल्लारमाला में नदी के किनारे स्थित जिस स्कूल से कभी मनमोहक नजारा दिखाई देता था, वह स्कूल अब खंडहर में तब्दील हो चुका है।

दो मंजिला स्कूल में खेल के उस मैदान में अब सन्नाटा पसरा है, जो कभी बच्चों की हंसी से खिलखिलाता रहता था।

मुंडक्कई में 30 जुलाई को हुए भयावह भूस्खलन की चपेट में आने के कारण स्कूल मलबे में तब्दील हो गया।

राज्य सरकार के अनुसार, इस क्षेत्र से 49 बच्चे लापता हैं। उनमें से कुछ वेल्लारमाला जी.वी.एच.एस.एस. में पढ़ते थे।

Advertisement

स्कूल प्रशासन को अभी तक लापता छात्रों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक उन्नीकृष्णन इस विभीषिका के कारण बेहद दुखी है। वह पिछले 18 वर्षों से स्कूल में कार्यरत थे।

Advertisement

उन्नीकृष्णन ने भरे गले से संवाददाताओं से कहा, ''मेरे सहकर्मी मुझे स्कूल जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। यह एक आम स्कूल नहीं था। हम हर एक यादगार दिन मनाते थे... हमारे लिए हर दिन एक उत्सव था। उनमें से कुछ (छात्र) आपदा में मारे गए हैं।''

भूस्खलन में स्कूल के नष्ट हो जाने के बाद इसका एक वीडियो गीत सोशल मीडिया पर आया है, जिसे उन्नी मैश (जैसा कि सभी उन्हें पुकारते थे) ने लिखा है।

उन्नी मैश ने कहा, "बच्चे परिवार की तरह थे। हम उनमें से ज्यादातर के घर गए हैं। मैंने उनके घरों पर खाना खाया है। हम एक परिवार की तरह रहते थे।"

स्कूल के अन्य शिक्षक जब इस भयावह आपदा के बारे में बताते हैं तो उनकी आंखे भर आती हैं और वह कुछ बोल नहीं पाते। जैसे ही वे इस बारे में बात करते हैं तो उन्हें वह पल याद आ जाता है जब अधिकारियों ने उनमें से कुछ को कुछ शवों की पहचान करने के लिए बुलाया था।

एक अन्य शिक्षक ने कहा, "केवल छात्र ही नहीं, बल्कि उनका परिवार भी बिछड़ गया है।"

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 210 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 85 महिलाएं, 96 पुरुष और 29 बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल पर अब भी कई लोग लापता हैं।

ये भी पढ़ें: बारिश में हो गई है स्किन एलर्जी! खुजली और रैशेज से हैं परेशान? इन होम रेमेडीज से मिलेगी राहत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड