Vaishno Devi Yatra: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, नवरात्रि से पहले फिर शुरू होने जा रही वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आई तारीख

Mata Vaishno Devi Yatra Restart Date: 26 अगस्त को हुई भूस्खलन की घटना के बाद से वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित है। नवरात्रि से पहले ये यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तारीख का भी ऐलान कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mata Vaishno Devi Yatra
Mata Vaishno Devi Yatra | Image: ANI

Mata Vaishno Devi Yatra: नवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है, जिसकी तारीख भी सामने आ गई है। खराब मौसम और ट्रैक की आवश्यक मरम्मत कार्य की वजह से कुछ समय के लिए वैष्णो देवी की यात्रा रोकी गई थी। हालांकि अब 14 सितंबर से यह फिर से शुरू होने जा रही है।

26 अगस्त को कटरा की त्रिकुटा पहाड़ियों में अधकुंवारी में बादल फटने से दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां लैंडस्लाइड में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी और 20 अन्य घायल भी हुए थे। उसी दिन से यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।

फिर बहाल हो रही वैष्णो देवी की यात्रा

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट कर यात्रा फिर से शुरू होने की जानकारी दी। इसमें लिखा, "जय माता दी। वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से फिर से शुरू होगी, बशर्ते मौसम अनुकूल रहे। जानकारी/बुकिंग के लिए कृपया http://maavaishnodevi.org पर जाएं।" भूस्खलन के बाद गुफा मंदिर के रास्ते पर अधिकतर मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। इसको देखते हुए वैष्णो देवी की यात्रा को बहाल किया जा रहा है।

सूना पड़ा है माता वैष्णो का दरबार

वैष्णो देवी मंदिर में हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने आते हैं। यात्रा का फिर से आरंभ होना उनके लिए बड़ी राहत की खबर है। सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रा स्थगित होने से माता का दरबार सूना पड़ा था। हालांकि अब नवरात्रि से पहले यात्रा फिर से शुरू होने से रौनक लौट आएगी।

Advertisement

भूस्खलन की घटना की जांच के आदेश

26 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी भूस्खलन हुआ था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति के गठन करने का आदेश दिया था। समिति को घटना की विस्तृत जांच कर दो हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: Delhi-Noida Metro: दिल्ली और नोएडा मेट्रो में सफर हुआ आसान, अब एक ऐप से ही बुक होंगे दोनों के टिकट, जानिए कैसे?

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड