Mumbai Monorail: 'खिड़की को अंदर से तोड़ा तब ऑक्सीजन मिली, अगर आग लग जाती तो...', मोनोरेल फंसी तो यात्रियों की अटकी सांस

Mumbai Monorail : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एक यात्री ने कहा, "मोनोरेल की सर्विस हमेशा से खराब रही है।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Monorail Breakdown Stranded Passengers Rescued Amid Heavy Rains
मोनोरेल फंसी तो यात्रियों की अटकी सांस | Image: Video Grab

Mumbai Monorail Breakdown : मुंबई में मंगलवार शाम को भारी बारिश के बीच एक मोनोरेल ट्रेन खराब होने से यात्रियों की जान पर बन आई। मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास बिजली आपूर्ति में समस्या के कारण मोनोरेल ऊंचे ट्रैक पर अटक गई। इस घटना ने शहर के परिवहन नेटवर्क को प्रभावित किया और यात्रियों को करीब एक घंटे तक असुविधा का सामना करना पड़ा।

मोनोरेल में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के रुकने के बाद AC बंद हो गया, जिससे ट्रेन के अंदर घुटन पैदा हो गई। एक यात्री ने कहा, "घुटन बहुत ज्यादा थी, खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी हुई। खिड़की को थोड़ा तोड़कर हवा के लिए जगह बनाई गई।" यात्रियों ने एक-दूसरे को हिम्मत देकर स्थिति को संभाला। एक यात्री ने कहा, 

"मोनोरेल की सर्विस हमेशा से खराब रही है। अगर आग लग जाती, तो शायद कोई भी यात्री सुरक्षित नहीं बच पाता।"

जांच के आदेश दिया

मुंबई फायर ब्रिगेड ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन स्नॉर्कल वाहनों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन शुरू किया। कुछ खिड़कियों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। महाराष्ट्र के CM देवेन्द्र फडणवीस ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक महिला यात्री ने बताया, "हम लोग टेंशन में आ गए थे। मन में बस ये ही चल रहा था कि कैसे करें, क्या करें, घर कैसे जाएंगे? अन्य ट्रेन बंद होने के कारण मैंने पहली बार इसमें ट्रैवल किया।"

मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में भारी बारिश और जलभराव के कारण मध्य रेलवे ने 14 लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया है। मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर बारिश के पानी ने कब्जा कर लिया है। मीठी नदी का पानी अंबेडकर नगर बीकेसी के झुग्गी बस्ती इलाके में घुस गया है। इसके अलावा मायानगरी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मूसलधार बारिश, समंदर में हाई टाइड के खतरे और मीठी नदी के रौद्र रूप के कारण मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 13 दिन बाद दिल्ली पुलिस ने कब्र से निकाला शव, अवैध संबंधों के शक में पति ने की थी हत्या, पहले पिलाई जहरीली दवा फिर दबाया गला 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड