कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज, महिलाओं के बाल पकड़कर घसीटने का आरोप

ग्वालियर ग्रामीण के विधायक साहब सिंह ने आरोपों से इनकार किया है और राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया। महिलाओं ने उनपर बालों से घसीटने और मारपीट का आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Case registered against Congress MLA Sahab Singh Gurjar
कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज | Image: Facebook

ग्वालियर से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ कुछ महिलाओं की पिटाई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये महिलाएं विधायक से उनके आवास पर बिजली के खराब ट्रांसफॉर्मर की समस्या को हल करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग कर रही थीं। ग्वालियर ग्रामीण के विधायक गुर्जर ने आरोपों से इनकार किया है और राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है।

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) और 296 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि वह और मऊ गांव की अन्य महिलाएं सोमवार सुबह खराब ट्रांसफॉर्मर की समस्या के समाधान की मांग को लेकर गुर्जर के आवास पर पहुंची थीं।

'महिलाओं को बालों से घसीटा'

उसने दावा किया, “मदद करने के बजाय, गुर्जर ने हमें पीटा और मुझे और अन्य महिलाओं को बालों से घसीटा।” हालांकि, गुर्जर ने दावा किया कि ग्रामीणों द्वारा उनसे मिलने के बाद उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात की और उन्हें समस्या को सुलझाने का निर्देश दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उनके घर के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी और थाने जाने से पहले उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "मैंने कुछ भी अभद्र नहीं कहा। यह एक राजनीतिक साजिश लगती है।"

ये भी पढ़ें: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा यशश्री शिंदे हत्याकांड केस, महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने दिखाई गंभीरता

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड