मध्यप्रदेश के छतरपुर में कुएं में जहरीली गैस की वजह से चार लोगों की मौत
Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कुएं में संदिग्ध जहरीली गैस की वजह से शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई।
- भारत
- 1 min read

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कुएं में संदिग्ध जहरीली गैस की वजह से शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर कुर्राहा गांव में हुई।
अधिकारी ने बताया, ‘‘राजमिस्त्री मुन्ना कुशवाह का हथौड़ा कुएं में गिर गया। शेख असलम हथौड़ा निकालने के लिए कुएं में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जिसके बाद उसके पिता बशीर कुएं में उतर गए। उसके बाद कुशवाह और असलम का बेटा अल्ताफ भी कुएं में उतरे।’’
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया गया जिसके बाद चारों को कुएं से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि ऐसा शक है कि संभवत: पास के सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस कुएं में आ गई होगी।
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)