MP: बेरोजगार के सीने में दफन था सिफारिश वाला गुबार... घूम गई खोपड़ी तो स्कूल को उड़ाने की दे दी धमकी

MP News: सिस्टम के ढर्रे से परेशान एक आम व्यक्ति किस हद तक जा सकता है, इसका जीवंत उदाहरण इंदौर में देखने को मिला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MP News
बेरोजगार के सीने में दफन था सिफारिश वाला गुबार... घूम गई खोपड़ी तो स्कूल को उड़ाने की दे दी धमकी | Image: Republic

सत्यविजय

MP News: सिस्टम के ढर्रे से परेशान एक आम व्यक्ति किस हद तक जा सकता है, इसका जीवंत उदाहरण इंदौर में देखने को मिला है। योग्य व्यक्ति को छोड़कर पहुंच और जेंडर के आधार पर आने वालों को नौकरी देने से नाराज एक आम व्यक्ति ने आईआईटी कैंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देकर पूरे सिस्टम को हिला डाला। 2 सप्ताह का समय लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी कंप्यूटर एप्लीकेशन का पोस्ट ग्रेजुएट है।

ये है पूरा मामला

पुलिस गिरफ्त में लिया गया शख्स बड़नगर का रहने वाला चेतन सोनी है। चेतन डीएवीवी के 2015 बैच का एमसीए है। वह लगातार नौकरी की तलाश कर रहा है, लेकिन हर जगह पहुंच वालों को ही नौकरी मिलने की वजह से वह खासा परेशान है। पिछले महीने वह इंदौर के आईआईटी कैंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय में कंप्यूटर लैब टेक्नीशियन की जॉब के लिए इंटरव्यू देने गया था। सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वह इंटरव्यू के लिए बैठा रहा। इंटरव्यू के लिए उसका बारहवां नंबर था। उसके आगे एक लड़की का नंबर था। वह चेतन जितनी पढ़ी लिखी भी नही थी, लेकिन इंटरव्यू लेने वाला पैनल उससे हंस हंसकर बातें कर रहा था और इंटरव्यू कक्ष के बाहर बैठा चौकीदार कहता है कि इसका सिलेक्शन हो गया। इसके बाद ही कॉमन मैन की खोपड़ी खिसक गई और उसने सिस्टम को सबक सिखाने की खतरनाक योजना बना डाली।

बम से उड़ाने की दी धमकी

20 जुलाई को इंदौर के आईआईटी कैंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को 15 अगस्त को स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल प्राप्त हुआ, जिसमें पाकिस्तान और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी जिक्र किया गया। इसकी जानकारी प्रिंसिपल ने फौरन आईआईटी प्रबंधन के साथ ही सिमरोल पुलिस को दी। पाकिस्तान और आईएसआई का नाम आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय से पुलिस फोर्स के साथ फौरन बॉम्ब डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड की टीम को भी भेजा। पूरे कैंपस की जांच की गई, लेकिन वहां कुछ नही मिला। इसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले की तलाश शुरू की। लगभग 2 सप्ताह की मेहनत के बाद टेक्निकल आधार पर पुलिस आरोपी चेतन सोनी तक पहुंच गई। पूछताछ में उसने धमकी भरा ईमेल भेजने की बात कबूल ली।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ ताल ठोकेंगी कमला हैरिस, बनीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड