2 अक्टूबर को बिहार में राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे प्रशांत किशोर, विधानसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंति के दिन प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के राजनीतिक दल का रूप देंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Prashant Kishore will launch a political party in Bihar on October 2
2 अक्टूबर को बिहार में राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे प्रशांत किशोर | Image: PTI

Bihar: राजनीतिक रणनीतिकार के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर अब राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने जा रहे हैं। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंति के दिन प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के राजनीतिक दल का रूप देंगे।

राजनीतिक पार्टी की लॉन्चिंग को लेकर जन सुराज की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक आगामी 2 अक्टूबर को जन सुराज अभियान एक राजनीतिक दल बनने जा रहा हैं।

जन सुराज अभियान बनेगा राजनीतिक दल

2 अक्तूबर 2024 को जन सुराज अभियान एक राजनीतिक दल बनाने जा रहा है। इसकी तैयारी के लिए बिहार भर के अभियान से जुड़े डेढ़ लाख से अधिक पदाधिकारियों की कुल 8 अलग-अलग राज्य स्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में सभी पदाधिकारियों के साथ दल के बनने की प्रक्रिया, इसके नेतृत्व, संविधान और दल की प्राथमिकताओं को तय किया जाएगा।

Advertisement

25 जुलाई को पटना में होगी पहली बैठक

इसी क्रम में पहली बैठक 28 जुलाई को पटना में आयोजित की जा रही है, जिसमें जिला और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। दूसरी बैठक 4 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जिसमें जन सुराज से जुड़े सभी युवा पदाधिकारी शामिल होंगे।

Advertisement

2022 में किया था सक्रिय राजनीति में आने का ऐलान

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने साल 2022 में विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान किया था। पीके पूरे बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। 2021 में उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लिए आखिरी बार बतौर राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में काम किया था। 

इसे भी पढ़ें: बिहार के मुसलमानों में जोर पकड़ रही 'जन सुराज' की मुहिम, प्रशांत किशोर का दावा
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड