सांप को दूध पिलाओ फिर भी...जिस कोबरा की पूजा करती थी महिला, डंसा तो बोली नाग देवता का आशीर्वाद; मौत

तेलंगाना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला बीते कई सालों से कोबरा को नागदेवता मानकर उसकी पूजा करती थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
सांप को दूध पिलाओ फिर भी...जिस कोबरा की पूजा करती थी महिला, डंसा तो बोली नाग देवता का आशीर्वाद; मौत
सांप को दूध पिलाओ फिर भी | Image: सांप को दूध पिलाओ फिर भी

तेलंगाना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला बीते कई सालों से कोबरा को नागदेवता मानकर उसकी पूजा करती थी। दो दिन पहले भी वो सांप की मांद के पास बैठकर पूजा कर रही थी, इसी दौरान साप बाहर आया और महिला के हाथ पर डंस लिया। आसपास के लोग महिला को ले जाने लगे लेकिन महिला ने मना कर दिया।

महिला ने कहा, वो नागदेवता है कुछ नहीं होगा, मैं ठीक हो जाऊंगी। लेकिन थोड़ी ही देर में महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में लोग महिला को अस्पताल ले कर गए, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। डॉक्‍टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

विस्तार से जानिए पूरा मामला

तेलंगाना  के खानापुर मंडल के गोसामपल्ले गांव में 65 साल की अलुगुला गंगव्वा नामक महिला रहती थी। उसके घर पर सांपों का बसेरा था। सांपों को भगाने के बजाय उसने उन्हें अपने ही घर में रहने दिया। यही नहीं, इन सांपों में एक कोबरा सांप भी था। इसे महिला साक्षात नाग देवता का रूप मानती थी। लेकिन वो नहीं जानती थी कि यही सांप एक दिन उसकी जान ले लेगा। अलुगुला गंगव्वा कई साल तक आंगनवाड़ी में नर्स के रूप में काम किया था। फिलहाल वो रिटायर हो चुकी थी। करीब एक साल से वो कोबरा को नाग देवता मानकर पूजा करती थी।

Advertisement

पहली बार जब सांप को देखा तो लगा साक्षात देवता हैं

जानकारी के मुताबिक पहली बार जब गंगव्वा ने जब इस सांप को देखा तो उसे लगा कि यह कोई देवता है। इसके बाद उसने पूजा पाठ में अधिक समय देना शुरू कर दिया। दो दिन पहले भी वह सांप के बिल के पास बैठकर पूजा कर रही थी। इसी दौरान सांप अपने बिल से बाहर आ गया। जिसे देखकर वह खुश हो गई। इतने में सांप ने उसके हाथ में काट लिया।

Advertisement

गंगव्वा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वो बाकी के काम करने लगी। तभी थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पड़ोस के लोगों ने गंगव्वा से कहा कि वो उसे अस्पताल ले चलते हैं। लेकिन उसने इलाज करवाने से साफ इनकार कर दिया। तब भी वो यही कहती रही कि ये तो नाग देवता का आशीर्वाद है। वो उसकी रक्षा करेंगे। लेकिन वो गलत थी। थोड़ी ही देर बार महिला की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- गला घोंटा और दफना दिया...फिर आवारा कुत्तों ने किया ऐसा, जिंदा हो गई 'लाश'; गजब है आगरा की ये कहानी!

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड