थाईलैंड से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट हवा में भीषण टर्बुलेंस का शिकार हो गई, जिससे विमान में सवार कई यात्री घायल हो गए।

थाईलैंड से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट हवा में भीषण टर्बुलेंस का शिकार हो गई, जिससे विमान में सवार कई यात्री घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sfjkl
sklcjLKJ | Image: dsigp

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI2379) हवा में भीषण टर्बुलेंस (डगमगाना) का शिकार हो गई। इस भीषण टर्बुलेंस के कारण विमान में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। हालांकि, गनीमत रही कि आसमान में ही एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

इस दौरान केबिन के भीतर अफरा-तफरी और डर का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के मुताबिक, टर्बुलेंस के झटके इतने जोरदार थे कि किसी के कान तो किसी की गर्दन और सिर में चोटें आईं। 

हवा में डगमगाई फ्लाइट तो सहमे पैसेंजर्स

एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। हवा में डगमगाई फ्लाइट के चलते ऊंचाई में अचानक बदलाव आया। हालांकि, विमान दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर गया है और सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर आ गए। विमान से उतरने के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

अचानक हिचकोले खाने लगा विमान

विमान में सवार यात्रियों का कहना है कि दिल्ली में लैंडिंग से कुछ वक्त पहले ही विमान अचानक नीचे की ओर आने लगा। ये डगमगाने और हिचकोले खाने लगा, जिससे यात्री सहम गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। इसी दौरान कई यात्रियों को चोटें भी आईं। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया। इसके तुरंत बाद रनवे पर तैनात एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

Advertisement

किसी यात्री को नहीं आई गंभीर चोट

एअर इंडिया के अनुसार, अब तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल

Published By:
 Shamsher QA
पब्लिश्ड