Kanpur: क्राइम पेट्रोल देख-देखकर 18 साल के युवक ने कर डाली बुजुर्ग की हत्या, 27 लाख का सोना भी लूटा; पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

क्राइम पेट्रोल और क्राइम की वीडियो देख देखकर कानपुर में एक 18 साल के युवक ने पूरी प्लानिंग के साथ बुजुर्ग की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी एक्शन में आते हुए महज 48 घंटे के अंदर केस को सॉल्व कर दिया। जानें आरोपी ने कैसे हत्या की वारदात को अंजाम दिया? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kanpur Kalyanpur Murder
क्राइम पेट्रोल देख-देखकर 18 साल के लड़के ने बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी | Image: AI

Kanpur Murder: कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। 18 साल के ईशु शर्मा उर्फ आर्यन नाम के युवक ने टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' और सोशल मीडिया के क्राइम कंटेंट से प्रभावित होकर एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई की और सिर्फ 48 घंटे के अंदर इस मामले की गुत्थी सुलझा ली है।

क्या है पूरा मामला?  

घटना पनकी रोड चौकी अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी की है। यहां रिटायर्ड लेक्चरर हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी निर्मला सिंह के साथ रहते थे। जब हरेंद्र सिंह घर पर नहीं थे, तब आरोपी ईशु शर्मा ने मौके का फायदा उठाया। वह घर में घुसा और अकेली मिली बुजुर्ग महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर में रखे करीब 27 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गया।

क्राइम पेट्रोल देखा करता था आरोपी- पुलिस 

कानपुर पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आब्दी ने बताया कि पुलिस ने लूट का शत-प्रतिशत माल यानी पूरा 27 लाख रुपये का सोना बरामद कर लिया है। आरोपी ईशु शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह 'क्राइम पेट्रोल' जैसे शो और सोशल मीडिया पर उपलब्ध क्राइम संबंधी वीडियो से बहुत प्रभावित था। वहीं से उसने अपराध करने की प्लानिंग और पुलिस से बचने के तरीके सीखे। लेकिन उसकी ये 'रील लाइफ' वाली प्लानिंग रीयल लाइफ में कानपुर पुलिस के सामने पूरी तरह फेल हो गई।

यह मामला युवाओं पर हिंसक क्राइम कंटेंट के प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है। पुलिस ने आरोपी को कानूनी प्रक्रिया की आगे की कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया है। हरेंद्र सिंह परिवार इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की इस तेज और सफल कार्रवाई की सराहना की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैं मजबूरी में BJP...', स्वाति मालीवाल ने बताया AAP छोड़ने की वजह

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड